मैं उसके पास उसे रख रही हूँ - अमृता भारती

अमृता भारतीअमृता भारती16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

मैं उसके पास उसे रख रही हूँ
उसकी ही बातें उससे कर रही हूँ।

मैंने अपनी सब बाहें फैला ली हैं
उन पर दियों की पातें जला ली हैं

देवताओं की आँखों की तरह
मेरे दिये उठते हैं
नीचे के अंधेरों को
दीवट की तरह खड़ा करते हैं

अब सब जगह उसका चेहरा है
हर सर्प के माथे पर सूरज और
हर सूरज के नीचे
कृष्ण-व्रण गहरा है।
अमृता भारती
About the poet

अमृता भारती

View profile & all 22 Poems / Stories