जीवन दर्शन - अमित

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमितअमिताभ त्रिपाठी ‘अमित26 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

व्याप्त हो तुम यों सृजन में
नीर जैसे ओस कन में
हे! अलक्षित।
तुम्हे जीवन में, मरण में
शून्य में वातावरण में
पर्वतों में धूल कण में
विरह में देखा रमण में
मनन के एकान्त क्षण में
शोर गुम्फित आवरण में
हे! अनिर्मित।
तुम कली की भंगिमा में
कोपलों की अरुणिमा में
तारकों में चन्द्रमा में
भीगती रजनी अमा में
पुण्य-सलिला अनुपमा में
ज्योत्स्ना की मधुरिमा में
हे! प्रकाशित।
गूढ़ संरचना तुम्हारी
तार्किक की बुद्धि हारी
सभी उपमायें विचारी
नेति कहते शास्त्रधारी
बनूँ किस छवि का पुजारी
मति भ्रमित होती हमारी
हे! अप्रस्तुत।
स्वयं अपना भान दे दो
दृष्टि का वरदान दे दो
रूप का रसपान दे दो
नाद स्वर का गान दे दो
और अनुपम ध्यान दे दो
मुझे शाश्वत ज्ञान दे दो
हे! अयुग्मित।
अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित
About the poet

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

View profile & all 109 Poems / Stories

More from अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

  1. जिन्दगी इक तलाश है क्या है? - अमित

    जिन्दगी इक तलाश है, क्या है?दर्द इसका लिबास है क्या है?

    12.4K reads
  2. जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइये - अमित

    जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइयेतकरीर ही करनी हो कहीं और जाइये

    12.4K reads
  3. दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी है - अमित

    दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी हैहाँ! तसव्वुर में मगर पुख़्ता सा घर आज भी है

    12.4K reads
  4. बतर्ज-ए-मीर - अमित

    अक्सर ही उपदेश करे है, जाने क्या - क्या बोले है।पहले ’अमित’ को देखा होता अब तो बहुत मुहँ खोले है।

    12.4K reads
  5. मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगे - अमित

    मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगेमैने छोड़ी पतवार सहारे क्या कर लेंगे

    12.4K reads