या-रब शब-ए-विसाल ये कैसा गजर बजा

अमीर मीनाईअमीर मीनाई21 Sept 1829 – 13 Sept 1900

1 min read · 12.4K reads

या-रब शब-ए-विसाल ये कैसा गजर बजा

अगले पहर के साथ ही पिछ्ला पहर बजा

आवाज़-ए-सूर सुन के कहा दिल ने क़ब्र में

किस की बरात आई ये बाजा किधर बजा

कहते हैं आसमाँ जो तुम्हारे मकाँ को हम

कहता है आफ़्ताब दुरुस्त और क़मर बजा

जागो नहीं ये ख़्वाब का मौक़ा मुसाफ़िरो

नक़्क़ारा तक भी कोच का वक़्त-ए-सहर बजा

तामीर मक़बरे की है लाज़िम बजाए-क़स्र

ज़र-दारों से कहो कि करें सर्फ़-ए-ज़र बजा

हैं हम तो शादमाँ कि है ख़त में पयाम-ए-वस्ल

बग़लें ख़ुशी से तू भी तो ऐ नामा-बर बजा

तुझ को नहीं जो उन से मोहब्बत कहाँ मुझे

ताली न एक हाथ से ऐ बे-ख़बर बजा

नफ़रत है ये ख़ुशी से कि अश्क अपने गिर पड़े

हम-राह ताज़िया के भी बाजा अगर बजा

जा-ए-क़याम मंज़िल-ए-हस्ती न थी 'अमीर'

उतरे थे हम सिरा में कि कोस-ए-सफ़र बजा

अमीर मीनाई
About the poet

अमीर मीनाई

View profile & all 63 Poems / Stories

More from अमीर मीनाई

  1. उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ - अमीर मीनाई

    उस की हसरत[1] है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ

    12.4K reads
  2. तुन्द मै और ऐसे कमसिन के लिये - अमीर मीनाई

    तुन्द मय और ऐसे कमसिन के लियेसाक़िया हल्की-सी ला इन के लिये

    12.4K reads
  3. सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्ता - अमीर मीनाई

    सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्तानिकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता

    12.4K reads
  4. कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई - अमीर मीनाई

    कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई

    12.4K reads
  5. जब से बुलबुल तूने दो तिनके लिये - अमीर मीनाई

    जब से बुलबुल तूने दो तिनके लियेटूटती है बिजलियाँ इनके लिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like