ठाकुर बिजोय गोसाईं का विषपान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

7 min read · 12.4K reads

नुआपारे पर मूमुर्षू भवन में छबिमान बिजोय गोसाईं से
पंडित ने कहा, अविलंब प्रसाद ग्रहण करना सदैव शास्त्र का
वचन है। पालन न करना सर्वथा वेदवाक्य से विपरीत।
खाजा- मठरी लाया था संखिया मिलाकर
विष उसमें ऐसे दिखता था जैसे दर्पन में छबि
बिजोय रहे देखते कुछ बेला
फिर उठाकर पुरुषोत्तम जगन्नाथ का लक्ष्मी की रसोईघर में
सिद्ध आहार मान मस्तक से छुवा खाने लगे
पण्डित उन्हें अनुराग से देखता था
जननी पुत्री को विष देने के पश्चात देखती है
इस भाँति प्रेम से और वेदना से
विष वेद और वेदांत में बँधकर कितना मोहक
जिह्वा को प्रतीत होता था
भालोबासा खाने के पश्चात् पण्डित ने कहा
अप्रत्याशित, कोमल राग से भर आई आँखें
रोने लगा पादपद्मों में
भूमि पर ठोंकने लगा माथा रक्त आ गया
बिजोय गोसाईं ने असंख्य आशीष दिए
कहा जाने को गृह
और सो गए एक ओर जहाँ सूर्य आता था
पुनः न जागने को
धूप प्रचण्ड थी जल खारा था दिन कठिन
इस भाँति निर्धन को जो धर्म की अफीम
वेद-वेदान्त की पुड़िया में बेचा करता था
क्षमा कर दिया निर्धन था अपमानित था
मेरे गुरु कुलानंद ब्रह्मचारी के गुरु बिजोय गोसाईं ने
जैसे प्रेम के कारण विषपान कर लिया
ऐसा गृहस्थ जीवन में मैं चाहती थी
क्षेमेन्द्र ठाकुर मेरे हाथों से पी लेंगे विष
ऋषभ ब्रह्मो मेरे हाथों से पी लेंगे विष
अपूरब गोस्वामी मेरे हाथों से पी लेंगे विष
मैं उनके हाथों से पी लूँगी विष
भिन्न भिन्न भाँति के विष सब प्रकार के
प्रेम की प्रयोगशाला थे।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like