सनातन सान्याल बहुत मधुर बजाते भटियार
फिर बमबम अड्डाघर में फुचका गटक
दो-दो कप चाय पीकर ट्राम यात्रा करते थे
कलकत्ते की वर्षा में दोपहर में भी ऐसी
हो जाती थी तिमिरकान्ति जैसे ग्रहणकाल हो
सनातन मोशाय ने कभी अँगुली का पोर तक
छुवाया नहीं मेरी अँगुली के नख से
कहते थे — उनकी घनिष्ठता अफ़लातूनी है
खिचड़ी केश धूप में भस्म मुख था उनका
दूर किसी ग्राम में मास्टरी करते थे
कभी-कभी आते थे कलकत्ता
पत्र पूर्व नहीं भेजा कभी — वर्षा की भाँति
केवल अचानक आते और हिन्दू महाविद्यालय के
बाहर प्रतीक्षा करते रहते
बुशर्ट में खोंसे रहते बेनू
चरबाहे वाली बेनू थी उनके निकट
बहुत राग नहीं बजते थे उसपर
एक दिन अख़बार में लगा था उनकी लाश की चित्र
जीप से कुचला गया उनका शव
कभी देखा नहीं था उन्हें निर्वस्त्र
किन्तु उनकी ध्वस्त जँघाएँ देख तुम यह मत मान लेना
मित्रों, कि नपुंसक होने के पश्चात वह मरे थे ।
फिर बमबम अड्डाघर में फुचका गटक
दो-दो कप चाय पीकर ट्राम यात्रा करते थे
कलकत्ते की वर्षा में दोपहर में भी ऐसी
हो जाती थी तिमिरकान्ति जैसे ग्रहणकाल हो
सनातन मोशाय ने कभी अँगुली का पोर तक
छुवाया नहीं मेरी अँगुली के नख से
कहते थे — उनकी घनिष्ठता अफ़लातूनी है
खिचड़ी केश धूप में भस्म मुख था उनका
दूर किसी ग्राम में मास्टरी करते थे
कभी-कभी आते थे कलकत्ता
पत्र पूर्व नहीं भेजा कभी — वर्षा की भाँति
केवल अचानक आते और हिन्दू महाविद्यालय के
बाहर प्रतीक्षा करते रहते
बुशर्ट में खोंसे रहते बेनू
चरबाहे वाली बेनू थी उनके निकट
बहुत राग नहीं बजते थे उसपर
एक दिन अख़बार में लगा था उनकी लाश की चित्र
जीप से कुचला गया उनका शव
कभी देखा नहीं था उन्हें निर्वस्त्र
किन्तु उनकी ध्वस्त जँघाएँ देख तुम यह मत मान लेना
मित्रों, कि नपुंसक होने के पश्चात वह मरे थे ।








