लखुंदर - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

नदी में दोलते है सहस्रों सूर्य,

स्वच्छ दर्पण झिलमिला रहा हैं ।

मुख न देख
पाओगी तुम स्नान के पश्चात्,
छाँह ज्यों ही पड़ेगी
सूर्य का चपल बिम्ब घंघोल
देगा आकृति,
पुतलियाँ ही दिखेंगी तैरती मछलियों-सी,

इस वर्ष वर्षा बहुत हुई है इसलिए
अब तक ऊपर-ऊपर तक भरी है नदी।

पूछता हूँ
नदी का नाम लखुंदर कैसे
पड़ गया ?
युवा नाविक बता नहीं पाता
लखुंदर का तत्सम रूप
क्या होगा...

नाव हो जाती है
तब तक पार
दिखती है मंदिर की ध्वजा

अगली बार
नहाऊँगा नदी में करते हुए संकल्प
चढ़ता हूँ सीढियाँ ।

पीछे जल बुलाता हैं
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads