कामयाबी के नहीं हम ज़िम्मेदार - अमजद हैदराबादी

अमजद हैदराबादीअमजद हैदराबादी

2 min read · 12.4K reads

कामयाबी के नहीं हम ज़िम्मेदार।
काम की हद तक हमारा काम है॥
जब्र उस मुख़्तार पर क्यों कर करें?
अर्ज़ कर देना हमारा काम है॥

हुस्ने-सूरत को नहीं कहते है हुस्न।
हुस्न तो हुस्ने-अमल का नाम है॥
रह सके किस तरह ‘अमजद’ मुतमईन।
ज़िन्दगी खौ़फ़े-ख़ुदा का नाम है॥
अमजद हैदराबादी
About the poet

अमजद हैदराबादी

View profile & all 12 Poems / Stories