कोई महरम नहीं मिलता जहाँ में's image
0281

कोई महरम नहीं मिलता जहाँ में

ShareBookmarks

कोई महरम नहीं मिलता जहाँ में

मुझे कहना है कुछ अपनी ज़बाँ में

क़फ़स में जी नहीं लगता किसी तरह

लगा दो आग कोई आशियाँ में

कोई दिन बुल-हवस भी शाद हो लें

धरा क्या है इशारात-ए-निहाँ में

कहीं अंजाम आ पहुँचा वफ़ा का

घुला जाता हूँ अब के इम्तिहाँ में

नया है लीजिए जब नाम उस का

बहुत वुसअ'त है मेरी दास्ताँ में

दिल-ए-पुर-दर्द से कुछ काम लूँगा

अगर फ़ुर्सत मिली मुझ को जहाँ में

बहुत जी ख़ुश हुआ 'हाली' से मिल कर

अभी कुछ लोग बाक़ी हैं जहाँ में

Read More! Learn More!

Sootradhar