बहुत देर तक सूर्यास्त
लंबी गोधूलि
देर शाम होने तक गोधूलि
एक प्राचीन देश का सुदूर
झुकता हुआ
प्रशांत अंतरिक्ष
मैं बहुत क़रीब तक जाता हूँ
एक महाजाति की स्मृति
मैं बार-बार वापस आऊँगा
दुनिया में मेरे काम
अधूरे पड़े हैं
जैसा कि समय है
कितनी तरह से हमें
निस्संग किया जा रहा है
बहुत बड़ा लाल सूरज
कितना धीरे-धीरे डूबता
विशाल पक्षियों के दुर्लभ
नीड़ उस ओर!








