पक्षी और तारे

आलोकधन्वाआलोकधन्वा2 Sept 1948

1 min read · 12.4K reads

पक्षी जा रहे हैं और तारे आ रहे हैं

कुछ ही मिनटों पहले

मेरी घिसी हुई पैंट सूर्यास्त से धुल चुकी है

देर तक मेरे सामने जो मैदान है

वह ओझल होता रहा

मेरे चलने से उसकी धूल उठती रही

इतने नम बैंजनी दाने मेरी परछाईं में

गिरते-बिखरते लगातार

कि जैसे मुझे आना ही नहीं चाहिए

इस ओर।

आलोकधन्वा
About the poet

आलोकधन्वा

View profile & all 92 Poems / Stories