कोहरे की दीवार उखड़ गई
ढहकर बिखर गए अवरोध
हुआ विलोपित थकन का टीला
सिमटा अंधकार का बोध
बचा नहीं कोई अवशेष
उड़ गई सब संशय की रेत
ग़ायब हो गया ऊब का मंज़र
हरा हो गया मन का खेत
फूट पड़ा है मुझमें जबसे
एक नन्हें सूरज का तेज़
एक हवा का ताज़ा झोंका
एक पहाड़ का ऊँचा मस्तक
एक नदी का ठंडा सोता।








