एलान-ए-जंग - अली सरदार जाफ़री

अली सरदार जाफ़रीअली सरदार जाफ़री29 Sept 1913 – 1 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads

गांधी जी जंग का एलान कर दिया
बातिल से हक़ को दस्त-ओ-गरीबान कर दिया

हिन्दुस्तान में इक नयी रूह फूंककर
आज़ादी-ए-हयात का सामान कर दिया

शेख़ और बिरहमन में बढ़ाया इत्तिहाद
गोया उन्हें दो कालिब-ओ-यकजान कर दिया

ज़ुल्मो-सितम की नाव डुबोने के वास्ते
क़तरे को आंखों-आंखों में तूफ़ान कर दिया
अली सरदार जाफ़री
About the poet

अली सरदार जाफ़री

View profile & all 28 Poems / Stories