आवो कि जश्न-ए-मर्ग-ए-मुहब्बत मनायें हम - अली सरदार जाफ़री

अली सरदार जाफ़रीअली सरदार जाफ़री29 Sept 1913 – 1 Sept 2000

4 min read · 12.4K reads

आवो कि जश्न-ए-मर्ग-ए-मुहब्बत मनायेँ हम
आती नहीं कहीं से दिल-ए-ज़िन्दा की सदा
सूने पड़े हैं कूचा-ओ-बाज़ार इश्क़ के
है शम-ए-अन्जुमन का नया हुस्न-ए-जाँ गुदाज़
शायद नहीं रहे वो पतंगों के वलवले
ताज़ा न रख सकेगी रिवायात-ए-दश्त-ओ-दर
वो फ़ित्नासर गये जिन्हें काँटें अज़ीज़ थे
अब कुछ नहीं तो नींद से आँखें जलायेँ हम
आओ कि जश्न-ए-मर्ग-ए-मुहब्बत मनायेँ हम
सोचा न था कि आयेगा ये दिन भी फिर कभी
इक बार हम मिले हैं ज़रा मुस्कुरा तो लें
क्या जाने अब न उल्फ़त-ए-देरीना याद आये
इस हुस्न-ए-इख़्तियार पे आँखें झुका तो लें
बरसा लबों से फूल तेरी उम्र हो दराज़
सँभले हुए तो हैं पर ज़रा डगमगा तो लें
अली सरदार जाफ़री
About the poet

अली सरदार जाफ़री

View profile & all 28 Poems / Stories