तोड़ के इसको बरसों रोना होता है - आलम खुर्शीद

आलम खुर्शीदआलम खुर्शीद11 Sept 1959

4 min read · 12.4K reads

तोड़ के इसको वर्षो रोना होता है
दिल शीशे का एक खिलौना होता है
 
महफ़िल में सब हँसते-गाते रहते है
तन्हाई में रोना-धोना होता है
 
कोई जहाँ से रोज़ पुकारा करता है
हर दिल में इक ऐसा कोना होता है
 
बेमतलब कि चालाकी हम करते हैं
हो जाता है जो भी होना होता है
 
दुनिया हासिल करने वालों से पूछो
इस चक्कर में क्या-क्या खोना होता है
 
सुनता हूँ उनको भी नींद नहीं आती
जिनके घर में चांदी-सोना होता है
 
खुद ही अपनी शाखें काट रहे हैं हम
क्या बस्ती में जादू-टोना होता है
 
काँटे-वाँटे चुभते रहते हैं आलम
लेकिन हम को फूल पिरोना होता है
आलम खुर्शीद
About the poet

आलम खुर्शीद

View profile & all 47 Poems / Stories

More from आलम खुर्शीद

  1. अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैं - आलम खुर्शीद

    अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैंपागल हैं हम अपनी नींद उड़ा लेते हैं

    12.4K reads
  2. उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी है - आलम खुर्शीद

    उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी हैकोई मुसाफत खत्म हुई है ,कोई मुसाफत बाकी है

    12.4K reads
  3. एक अजब सी दुनिया देखा करता था - आलम खुर्शीद

    एक अजब सी दुनिया देखा करता थादिन में भी मैं सपना देखा करता था

    12.4K reads
  4. क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगे - आलम खुर्शीद

    क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगेयूँ किसी के साथ रहकर हम जुदा रहने लगे

    12.3K reads
  5. कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने का - आलम खुर्शीद

    कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने काबला का शौक़ था हम को कभी हँसने-हँसाने का

    12.4K reads