इषिता के लिए (दो) - अक्षय उपाध्याय

अक्षय उपाध्यायअक्षय उपाध्याय

4 min read · 12.4K reads

हर घर में

ऐसी एक लड़की है
जो गाती है
बालों में रिबन लगाती
अपनी गुड़िया के लिए
दूल्हा रचाती
उसका भी नाम इषिता है
हर घर में

हर घर में

ऐसी एक लड़की है
जो बड़ी होती हुई ईख तोड़ती है
पिता के सीने से अपना क्चद नापती
माँ की कोख में मुँह छिपाकर
ज़ोरों से फूँकती और
गौने के बारे में विस्तार से पूछती है
हर घर में

हर घर में

ऐसी एक लड़की है
जिसकी माँग
पूरे घर में चिपचिपाती है
भविष्य
इच्छाएँ
खजूर-सी लम्बी हो लेती है
रज-रह कर
फ़्रॉक के भीतर ही अपनी उम्र छिपाती, अपना खेल रोक
हर घर में एक लड़की है

पर इन सबको सहेजता, समझता
अपनी नदी-सी बच्ची को दुलराता
एक पिता भी है
हर घर में

तुम्हारे पिता की तरह
हर घर में

हर घर में
दोनों हैं
अक्षय उपाध्याय
About the poet

अक्षय उपाध्याय

View profile & all 8 Poems / Stories