प्रेम - आकांक्षा पारे

Akansha Pareआकांक्षा पारे18 Dec 1976

3 min read · 12.4K reads

जो कहते हैं प्रेम पराकाष्ठा है
वे ग़लत हैं
जो कहते हैं प्रेम आंदोलन है
वे ग़लत हैं
जो कहते हैं प्रेम समर्पण है
वे भी ग़लत हैं
जो कहते हैं प्रेम पागलपन है
वे भी इसे समझ नहीं पाए
 
प्रेम इनमें से कुछ भी नहीं है
प्रेम एक समझौता है
जो दो लोग आपस में करते हैं
दरअसल प्रेम एक सौदा है
जिसमें मोल-भाव की बहुत गुंजाइश है
प्रेम जुआ है
जो परिस्थिति की चौपड़ पर
ज़रूरत के पांसों से खेला जाता है।
Akansha Pare
About the poet

Akansha Pare आकांक्षा पारे

Akansha Pare

View profile & all 23 Poems / Stories