फूल की स्मरण-प्रतिमा - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

यह देने का अहंकार
छोड़ो ।
कहीं है प्यार की पहचान
तो उसे यों कहो :
मधुर ये देखो
फूल । इसे तोड़ो;
घुमा-फिरा कर देखो,
फिर हाथ से गिर जाने दो :
हवा पर तिर जाने दो-
(हुआ करे सुनहली) धूल ।

फूल की स्मरण-प्रतिमा ही बचती है ।
तुम नहीं, न तुम्हारा दान ।
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories