नंदा देवी-1 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.3K reads

ऊपर तुम, नंदा!
नीचे तरु-रेखा से
मिलती हरियाली पर
बिखरे रेवड़ को
दुलार से टेरती-सी
गड़रिए की बाँसुरी की तान:

और भी नीचे
कट गिरे वन की चिरी पट्टियों के बीच से
नए खनि-यंत्र की
भठ्ठी से उठे धुएँ का फंदा।
नदी की घेरती-सी वत्सल कुहनी के मोड़ में
सिहरते-लहरते शिशु धान।

चलता ही जाता है यह
अंतहीन, अन-सुलझ
गोरख-धंधा!

दूर, ऊपर तुम, नंदा!
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories