घाट-घाट का पानी - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

होने और न होने की सीमा-रेखा पर सदा बने रहने का
असिधारा-व्रत जिस ने ठाना-सहज ठन गया जिस से-
वही जिया। पा गया अर्थ।
बार-बार जो जिये-मरे

यह नहीं कि वे सब
बार-बार तरवार-घाट पर
पीते रहे नये अर्थों का पानी।
अर्थ एक है: मिलता है तो एक बार: (गुड़-सा गूँगे को!)

और उसे दोहराना
दोहरे भ्रम में बह जाना है।
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories