चुप-चाप - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

चुप-चाप चुप-चाप
झरने का स्वर
हम में भर जाए
चुप-चाप चुप-चाप
शरद की चांदनी
झील की लहरों पर तिर आए,
चुप-चाप चुप चाप
जीवन का रहस्य
जो कहा न जाए, हमारी
ठहरी आँख में गहराए,
चुप-चाप चुप-चाप
हम पुलकित विराट में डूबें
पर विराट हम में मिल जाए--

चुप-चाप चुप-चाऽऽप...
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories