चक्रान्त शिला – 8 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

जितनी स्फीति इयत्ता मेरी झलकती है
उतना ही मैं प्रेत हूँ।
जितना रूपाकार-सारमय दीख रहा हूँ
रेत हूँ। फोड़-फोड़ कर जितने को तेरी प्रतिमा

मेरे अनजाने, अनपहचाने अपने ही मनमाने
अंकुर उपजाती है-बस, उतना मैं खेत हूँ।
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories