चक्रान्त शिला – 18 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

अन्धकार में चली गयी है
काली रेखा दूर-दूर पार तक।
इसी लीक को थामे मैं बढ़ता आया हूँ
बार-बार द्वार तक : ठिठक गया हूँ वहाँ:
खोज यह दे सकती है मार तक।
चलने की है यही प्रतिज्ञा
पहुँच सकूँगा मैं प्रकाश से पारावार तक;
क्यों चलना यदि पथ है केवल
मेरे अन्धकार से सब के अन्धकार तक?
-या कि लाँघ कर ही उस को पहुँचा जावेगा
सब कुछ धारण करने वाली पारमिता करुणा तक-
निर्वैयक्तिक प्यार तक?
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories