बड़े व्यभिचारी कुलकानि तजि डारी - अज्ञात कवि (रीतिकाल)

अज्ञात कविरीतिकाल

3 min read · 12.4K reads

बड़े व्यभिचारी कुलकानि तजि डारी ,
निज आतमा बिसारी अघ ओघ के निकेत हैँ ।
जटा सीस धारैँ मीठे बचन उचारैँ न्यारे ,
न्यारे पँथ पारैँ सुभ पँथ पीठ देत हैँ ।
गावत कहानी बेद भेद की न मानी ,
ऎसे उमर कहानी होत आए बार सेत हैँ ।
कवि ठकुराई मेँ बिराग की बड़ाई करैँ ,
माई माई करिके लुगाई करि लेत हैँ ।

रीतिकाल के किन्हीं अज्ञात कवि का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
अज्ञात कवि
About the poet

अज्ञात कवि रीतिकाल

View profile & all 57 Poems / Stories

More from अज्ञात कवि

  1. न्हातई न्हात तिहारेई स्याम कलिन्दजा स्याम भई बहुतै है - अज्ञात कवि (रीतिकाल)

    न्हातई न्हात तिहारेई स्याम कलिन्दजा स्याम भई बहुतै है ।धोखेहु धोये हौँ यामे कहूँ तो यहै रँग सारिन मेँ सरसैहै ।

    12.4K reads
  2. मायके के बिरह मयँकमुखी दुखी देखि - अज्ञात कवि (रीतिकाल)

    मायके के बिरह मयँकमुखी दुखी देखि ,भेद ताके सासुरे की मालिन बतायो है ।

    12.3K reads
  3. रुचि पाय झवाय दई मेँहदी तेहिको रँग होत मनौ नगु है - अज्ञात कवि (रीतिकाल)

    रुचि पाय झवाय दई मेँहदी तेहिको रँग होत मनौ नगु है ।अब ऎसे मे स्याम बोलावैँ भटू कहु जाँउ क्योँ पँकु भयो मगु है ।

    12.4K reads
  4. कामरी कारी कँधा पर देखि अहीरहिँ बोलि सबै ठहरायो - अज्ञात कवि (रीतिकाल)

    कामरी कारी कँधा पर देखि अहीरहिँ बोलि सबै ठहरायो ।जोई है सोई है मेरो तो जीव है याको मैँ पाय सभी कुछ पायो ।

    12.4K reads
  5. हौँ तो आजु घर से निकरि कर दोहनी लै - अज्ञात कवि (रीतिकाल)

    हौँ तो आजु घर से निकरि कर दोहनी लै ,खरक गई ती जानि औसर दुहारी को ।

    12.4K reads