सभी - अजित कुमार

अजित कुमारअजित कुमार9 Sept 1933

2 min read · 12.4K reads

मुँह पे झुर्री
हाथ पे झुर्री
पैर में फटी बिवाई

पीर कमर में
नीर नज़र में
कुछ ना पड़े दिखाई

केवल गलियारे से जाते
हँसते, गाते और बतियाते
एक बहन, एक भाई

पीछे-पीछे उनकी ताई

कहाँ की झुर्री
कहाँ बिवाई!
अरे, सब ही तो
पड़े दिखाई

बहन, भाई
बापू और माई।
अजित कुमार
About the poet

अजित कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories