घोंघे - अजित कुमार

अजित कुमारअजित कुमार9 Sept 1933

4 min read · 12.4K reads

कमी है कौन सी घर में दिखाने लग गए हैं
चराग़ और अन्धेरा बढ़ाने लग गए हैं

ये एतिमाद भी मेरा दिया हुआ है तुझे
जो मेरे मशवरे बेकार जाने लग गए हैं

मैं इतना वादा-फ़रामोश भी नहीं हूँ कि आप
मिरे लिबास पे गिर्हें लगाने लग गए हैं

वो पहले तन्हा ख़ज़ाने के ख़्वाब देखता था
अब अपने हाथ भी नक़्शे पुराने लग गए हैं

फ़ज़ा बदल गई अन्दर से हम परिन्दों की
जो बोल तक नहीं सकते थे गाने लग गए हैं

कहीं हमारा तलातुम थमे तो फ़ैसला हो
हम अपनी मौज में क्या क्या बहाने लग गए हैं

नहीं बईद कि जंगल में शाम पड़ जाए
हम एक पेड़ को रस्ता बताने लग गए हैं
अजित कुमार
About the poet

अजित कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories