दरियादिली - अजित कुमार

अजित कुमारअजित कुमार9 Sept 1933

2 min read · 12.4K reads

अपने घर में जो बाबूजी
रद्दी काग़ज़ की चिर्री–पुर्जी भी
सहेज के रखते थे–
इस्तरी के लिए गए कपड़ों
या दूधवाले का हिसाब दर्ज़ करने के लिए…

वे अस्पताल में दाखिल क्या हुए
कि टिशू पेपर के रोल पर रोल
नाक-थूक-छींक-लार पोंछने के बहाने
कूडे़ की टोकरी में बहाते चले गए।
वहाँ अपने ठहरने की भरपूर क़ीमत
उन्हें वसूल करनी थी।
अजित कुमार
About the poet

अजित कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories