उन्वान - अजय सहाब

Ajay Pandey 'Sahaab'अजय सहाब29 Apr 1969

3 min read · 12.4K reads

क्या ज़रूरी है मुहब्बत को मुहब्बत कहना ?
क्या बिना नाम दिए प्यार नहीं हो सकता ?
क्यों ज़रूरी है कि खुशबू को कहें हम खुशबू ?
क्या बिना बोले ये अहसास नहीं हो सकता ?

प्यार कह कह के कोई प्यार करे तो क्या है
प्यार जज़्बात की तश्हीरो नुमाइश तो नहीं
प्यार करना तो मुक़द्दस सी जज़ा है खुद में
प्यार कुछ पाने की बेसूद सी ख़्वाहिश तो नहीं

प्यार मिल जाए तो उन्वान न देना उसको
नाम कुछ भी हो मुहब्बत तो वही रहती है
कोई फूलों को अगर ख़ार पुकारे भी तो क्या
फूल की ज़ीनतो निकहत तो वही रहती है
Ajay Pandey 'Sahaab'
About the poet

Ajay Pandey 'Sahaab' अजय सहाब

अजय पांडे 'साहब' आधुनिक पीढ़ी के सबसे विपुल और लोकप्रिय उर्दू कवियों में से एक हैं, जिनका काम जगजीत सिंह, पंकज उधास, अनूप जलोटा, भूपिंदर मिताली, तलत अजीज, चंदन दास, जैसे गजल के सभी दिग्गजों द्वारा रचित और गाया गया है। सुदीप बनर्जी, गुलाम अब्बास खान, शिशिर पार…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from Ajay Pandey 'Sahaab'

  1. इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूं - अजय सहाब

    इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूंकिसी रूठे को मनाना हो ,मैं उर्दू बोलूं

    12.5K reads
  2. दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब था - अजय सहाब

    दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब थाकश्ती ए दिल का मुक़द्दर पुरख़तर गिरदाब था

    12.4K reads
  3. कितनी सुबहें कितनी शामें कितनी रातें छोड़ आये - अजय सहाब

    कितनी सुबहें ,कितनी शामें ,कितनी रातें छोड़ आयेअपना दिल ,अपनी धड़कन और अपनी साँसें छोड़ आये

    12.4K reads
  4. जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैं - अजय सहाब

    जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैंजाने किस बात की वो हम को सज़ा देते हैं

    12.4K reads
  5. जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर में - अजय सहाब

    जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर मेंअब तो वो रिश्ते सिमट कर रह गए तस्वीर में

    12.4K reads