तय था हमारा क़त्ल ,सज़ा के बगै़र भी - अजय सहाब

Ajay Pandey 'Sahaab'अजय सहाब29 Apr 1969

3 min read · 12.4K reads

तय था हमारा क़त्ल ,सज़ा के बगै़र भी
मुजरिम हमीं बने थे ,ख़ता के बग़ैर भी

कोई हुनर नहीं है पे , मशहूर हैं बहोत
जलते हैं ये चिराग़ ,हवा के बग़ैर भी

जब भी किसी ने हाथ पे, लिक्खा है मेरा नाम
चमके हैं उसके हाथ ,हिना के बग़ैर भी

हर सम्त क़त्लो खून से ,साबित हुआ यही
चलता है ये जहान ,खुदा के बग़ैर भी

नागाह ख़ल्वतों में जो आई तुम्हारी याद
चमकी शबे फ़िराक़,ज़िया के बगै़र भी

खुद्दार हो कोई तो ,ज़रूरी नहीं है मौत
इक शर्म मारती है ,क़ज़ा के बग़ैर भी

उरयानियों के दौर में ,ग़ैरत तो है सहाब
मेरा बदन ढका है ,क़बा के बग़ैर भी
Ajay Pandey 'Sahaab'
About the poet

Ajay Pandey 'Sahaab' अजय सहाब

अजय पांडे 'साहब' आधुनिक पीढ़ी के सबसे विपुल और लोकप्रिय उर्दू कवियों में से एक हैं, जिनका काम जगजीत सिंह, पंकज उधास, अनूप जलोटा, भूपिंदर मिताली, तलत अजीज, चंदन दास, जैसे गजल के सभी दिग्गजों द्वारा रचित और गाया गया है। सुदीप बनर्जी, गुलाम अब्बास खान, शिशिर पार…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from Ajay Pandey 'Sahaab'

  1. इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूं - अजय सहाब

    इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूंकिसी रूठे को मनाना हो ,मैं उर्दू बोलूं

    12.5K reads
  2. दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब था - अजय सहाब

    दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब थाकश्ती ए दिल का मुक़द्दर पुरख़तर गिरदाब था

    12.4K reads
  3. कितनी सुबहें कितनी शामें कितनी रातें छोड़ आये - अजय सहाब

    कितनी सुबहें ,कितनी शामें ,कितनी रातें छोड़ आयेअपना दिल ,अपनी धड़कन और अपनी साँसें छोड़ आये

    12.4K reads
  4. जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैं - अजय सहाब

    जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैंजाने किस बात की वो हम को सज़ा देते हैं

    12.4K reads
  5. जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर में - अजय सहाब

    जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर मेंअब तो वो रिश्ते सिमट कर रह गए तस्वीर में

    12.4K reads