तग़य्युर - अजय सहाब

Ajay Pandey 'Sahaab'अजय सहाब29 Apr 1969

4 min read · 12.4K reads

मुद्दतों बाद अचानक तुम्हें देखा जो कहीं
तुममें, तुमसा कहीं कुछ भी नज़र आया ही नहीं
न वो चेहरा ,न तबस्सुम न वो भोली आँखें
ज़िन्दगी जिनकी तमन्ना में गुज़ारी मैंने
न वो लहजा ,न तकल्लुम[1] न वो अपनी सी महक
जिसकी खु़शबू मेरी साँसों में समा जाती थी
देर तक मैंने कहीं तुम में ही खोजा तुमको
तुमको पाया ही नहीं ,तुम तो कहीं थे भी नहीं
जो मुकम्मल कभी मेरा था ,फ़क़त मेरा था
आज उस शख़्स का तुम में कोई टुकड़ा भी नहीं
ये सरापा[2] जो कोई अजनबी दिखता है मुझे
उसमें गुज़रे हुए अहसास का रेशा भी नहीं
बरसों पहले किसी शाइर ने कहा था शायद
दिल बदलता है तो इन्सां भी बदल जाते हैं
Ajay Pandey 'Sahaab'
About the poet

Ajay Pandey 'Sahaab' अजय सहाब

अजय पांडे 'साहब' आधुनिक पीढ़ी के सबसे विपुल और लोकप्रिय उर्दू कवियों में से एक हैं, जिनका काम जगजीत सिंह, पंकज उधास, अनूप जलोटा, भूपिंदर मिताली, तलत अजीज, चंदन दास, जैसे गजल के सभी दिग्गजों द्वारा रचित और गाया गया है। सुदीप बनर्जी, गुलाम अब्बास खान, शिशिर पार…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from Ajay Pandey 'Sahaab'

  1. इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूं - अजय सहाब

    इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूंकिसी रूठे को मनाना हो ,मैं उर्दू बोलूं

    12.5K reads
  2. दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब था - अजय सहाब

    दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब थाकश्ती ए दिल का मुक़द्दर पुरख़तर गिरदाब था

    12.4K reads
  3. कितनी सुबहें कितनी शामें कितनी रातें छोड़ आये - अजय सहाब

    कितनी सुबहें ,कितनी शामें ,कितनी रातें छोड़ आयेअपना दिल ,अपनी धड़कन और अपनी साँसें छोड़ आये

    12.4K reads
  4. जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैं - अजय सहाब

    जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैंजाने किस बात की वो हम को सज़ा देते हैं

    12.4K reads
  5. जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर में - अजय सहाब

    जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर मेंअब तो वो रिश्ते सिमट कर रह गए तस्वीर में

    12.4K reads