सब है फ़ानी यहाँ संसार में किसका क्या है - अजय सहाब

Ajay Pandey 'Sahaab'अजय सहाब29 Apr 1969

4 min read · 12.4K reads

सब है फ़ानी यहाँ संसार में किसका क्या है
फ़िक्र फिर भी है तुझे अपना पराया क्या है ?

ज़िन्दगी खुद पे तू इतना भी गुमां मत करना
चन्द साँसों के सिवा तेरा असासा क्या है ?

आपका पहला ही अंदाज़ बता देता है
आपको आपके वालिद ने सिखाया क्या है ?

फिर से इक और लड़ाई के बहाने के सिवा
तुम बता दो कि किसी जंग से मिलता क्या है?

उम्र भर कुछ न किया जिसकी तमन्ना के सिवा
उसने पूछा भी नहीं मेरी तमन्ना क्या है?

इश्क़ इक ऐसा जुआ है जहाँ सब कुछ खोकर
आप ये जान भी पाते नहीं खोया क्या है?

कुछ ग़रीबों की गली में भी दिये जल जायें
इस से बेहतर भी दीवाली का उजाला क्या है ?

वही भूके ,वही आहें वही आँसू हैं सहाब
शह्र का नाम बदल जाने से बदला क्या है ?
Ajay Pandey 'Sahaab'
About the poet

Ajay Pandey 'Sahaab' अजय सहाब

अजय पांडे 'साहब' आधुनिक पीढ़ी के सबसे विपुल और लोकप्रिय उर्दू कवियों में से एक हैं, जिनका काम जगजीत सिंह, पंकज उधास, अनूप जलोटा, भूपिंदर मिताली, तलत अजीज, चंदन दास, जैसे गजल के सभी दिग्गजों द्वारा रचित और गाया गया है। सुदीप बनर्जी, गुलाम अब्बास खान, शिशिर पार…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from Ajay Pandey 'Sahaab'

  1. इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूं - अजय सहाब

    इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूंकिसी रूठे को मनाना हो ,मैं उर्दू बोलूं

    12.5K reads
  2. दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब था - अजय सहाब

    दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब थाकश्ती ए दिल का मुक़द्दर पुरख़तर गिरदाब था

    12.4K reads
  3. कितनी सुबहें कितनी शामें कितनी रातें छोड़ आये - अजय सहाब

    कितनी सुबहें ,कितनी शामें ,कितनी रातें छोड़ आयेअपना दिल ,अपनी धड़कन और अपनी साँसें छोड़ आये

    12.4K reads
  4. जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैं - अजय सहाब

    जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैंजाने किस बात की वो हम को सज़ा देते हैं

    12.4K reads
  5. जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर में - अजय सहाब

    जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर मेंअब तो वो रिश्ते सिमट कर रह गए तस्वीर में

    12.4K reads