नदामत - अजय सहाब

Ajay Pandey 'Sahaab'अजय सहाब29 Apr 1969

5 min read · 12.4K reads

सोचता हूँ ये ज़मीं किसकी ,वतन किसका है ?
इतने झगडे हैं गुलों में तो चमन किसका है ?
सोच में होगा वो धरती को बनाने वाला
उसने तहज़ीब का दस्तूर बनाया क्यों था ?
खूं बहाता हुआ नफ़रत का ये पुतला इंसां
ऐसा धरती पे ये नासूर बनाया क्यों था
वो जो पर्वत को हवाओं को भी तक़सीम[1] करे
वो जो बस क़त्ल को और ज़ुल्म को ताक़त माने
सारी मख़्लूक़[2] की खातिर जो बनी थी दुनिया
उसको बस अपनी ही इक नस्ल की दौलत माने
अपनी धरती का हर इक जीव है बच्चा उसका
सिर्फ़ इंसानों की जागीर नहीं है धरती
इस पे चिड़ियों का भी पौदों का बराबर हक़ है
ख़ातिरे इन्सां ही तामीर नहीं है धरती
लूटता ही नहीं इन्सां सा कोई धरती को
कितनी ही नस्लें बनी और मिटीं धरती में
अपनी धरती से वो लेती हैं ज़रुरत भर का
इतनी सदियों में जो नस्लें हैं पलीं धरती में
कब तलक जाएगा क़ुदरत से अदावत[3] करके
आ गया वक़्त कि इन्सां को सुधरना होगा
चीख उट्ठी है ये धरती कि बदल लो खुद को
हम को क़ुदरत के इशारों से तो डरना होगा
Ajay Pandey 'Sahaab'
About the poet

Ajay Pandey 'Sahaab' अजय सहाब

अजय पांडे 'साहब' आधुनिक पीढ़ी के सबसे विपुल और लोकप्रिय उर्दू कवियों में से एक हैं, जिनका काम जगजीत सिंह, पंकज उधास, अनूप जलोटा, भूपिंदर मिताली, तलत अजीज, चंदन दास, जैसे गजल के सभी दिग्गजों द्वारा रचित और गाया गया है। सुदीप बनर्जी, गुलाम अब्बास खान, शिशिर पार…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from Ajay Pandey 'Sahaab'

  1. इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूं - अजय सहाब

    इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूंकिसी रूठे को मनाना हो ,मैं उर्दू बोलूं

    12.5K reads
  2. दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब था - अजय सहाब

    दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब थाकश्ती ए दिल का मुक़द्दर पुरख़तर गिरदाब था

    12.4K reads
  3. कितनी सुबहें कितनी शामें कितनी रातें छोड़ आये - अजय सहाब

    कितनी सुबहें ,कितनी शामें ,कितनी रातें छोड़ आयेअपना दिल ,अपनी धड़कन और अपनी साँसें छोड़ आये

    12.4K reads
  4. जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैं - अजय सहाब

    जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैंजाने किस बात की वो हम को सज़ा देते हैं

    12.4K reads
  5. जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर में - अजय सहाब

    जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर मेंअब तो वो रिश्ते सिमट कर रह गए तस्वीर में

    12.4K reads