कश्मीरनामा - अजय सहाब

Ajay Pandey 'Sahaab'अजय सहाब29 Apr 1969

5 min read · 12.4K reads

चिनारों से भरी वादी में कुछ पंडित भी रहते थे
वो जो दहशत से डर के अपनी दुनिया छोड़ आये हैं
वो मस्जिद से हुआ इक शोर कि सब छोड़ कर भागो
वहीँ घाटी में दिल अपना सिसकता छोड़ आये हैं
कई सदियों का रिश्ता था वहां झेलम के पानी से
उसे झेलम के साहिल पर तड़पता छोड़ आये हैं
जहाँ बस एक ही मज़हब को रहने की इजाज़त है
उसी कश्मीर में अपना शिवाला छोड़ आये हैं
जो इक तहज़ीब थी मिल जुल के हर पल साथ रहने की
उसे डल झील में रोता ,बिलखता छोड़ आये हैं
जहाँ केसर के रंगों से सहर आग़ाज़ होती थी
वहां बस खून के रंगों का धब्बा छोड़ आये हैं
जिसे टिक्कू[1] बनाता था जिसे अब्दुल चलाता था
वही जलता हुआ अपना शिकारा छोड़ आये हैं
बहोत सुनते थे हम कश्मीर में साझा तमद्दुन[2] है
वहीँ गुलमर्ग में घायल भरोसा छोड़ आये हैं
लगाए जा रहे थे जब वहां तकबीर[3] के नारे
किसी शिवलिंग के दीपों को बुझता छोड़ आये है
Ajay Pandey 'Sahaab'
About the poet

Ajay Pandey 'Sahaab' अजय सहाब

अजय पांडे 'साहब' आधुनिक पीढ़ी के सबसे विपुल और लोकप्रिय उर्दू कवियों में से एक हैं, जिनका काम जगजीत सिंह, पंकज उधास, अनूप जलोटा, भूपिंदर मिताली, तलत अजीज, चंदन दास, जैसे गजल के सभी दिग्गजों द्वारा रचित और गाया गया है। सुदीप बनर्जी, गुलाम अब्बास खान, शिशिर पार…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from Ajay Pandey 'Sahaab'

  1. इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूं - अजय सहाब

    इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूंकिसी रूठे को मनाना हो ,मैं उर्दू बोलूं

    12.5K reads
  2. दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब था - अजय सहाब

    दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब थाकश्ती ए दिल का मुक़द्दर पुरख़तर गिरदाब था

    12.4K reads
  3. कितनी सुबहें कितनी शामें कितनी रातें छोड़ आये - अजय सहाब

    कितनी सुबहें ,कितनी शामें ,कितनी रातें छोड़ आयेअपना दिल ,अपनी धड़कन और अपनी साँसें छोड़ आये

    12.4K reads
  4. जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैं - अजय सहाब

    जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैंजाने किस बात की वो हम को सज़ा देते हैं

    12.4K reads
  5. जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर में - अजय सहाब

    जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर मेंअब तो वो रिश्ते सिमट कर रह गए तस्वीर में

    12.4K reads