उस ने हमारे हाथ में इक हाथ क्या दिया

आएशा मसूद मलिकआएशा मसूद मलिक

1 min read · 12.4K reads

उस ने हमारे हाथ में इक हाथ क्या दिया

कुछ देर तो हथेली पे जलता रहा दिया

मैं उस के इंतिज़ार में खोई कुछ इस तरह

आँखें हुईं चराग़ तो घर था दिया दिया

आँगन में जैसे एक चराग़ाँ सा हो गया

ऐसा कहाँ से लाई थी शब को हवा दिया

दिल की तमाम रौनक़ें उस के ही दम से थीं

डूबा जो चाँद हम ने दिया ही बुझा दिया

हम चाहते थे माह-ए-दरख़्शाँ को देखना

उस ने हमें दरीचे से चेहरा दिखा दिया

वो मुद्दआ-शनास था मेरा कुछ इस तरह

कुछ सोचने से पहले ही ये कह दिया, दिया

आएशा मसूद मलिक
About the poet

आएशा मसूद मलिक

View profile & all 2 Poems / Stories