इतिहास-ज्ञान - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

5 min read · 12.4K reads

आये थे अब आर्य हिन्द में, तिब्बत का स्थान,
रहती यहाँ सदा से थी इक जाती सभ्य महान।
जिनके थे सैकड़ों किले पाषाणों के मजबूत,
उनको कहे असभ्य नीच जो वह है पूरा ऊत।
शंवर कुयब कृष्ण विश्वक थे महावीर बलवान,
कंपित होते आर्य नाम सुन, छिप जाते भय मान।
सौ-सौ किले सुदृढ़ पत्थर के, दुर्जय सैन्य अपार,
कौन जीत सकता था उनको, मन से जाते हार।
हिरनकशिपु बलि और विरोचन महाप्रतापी वीर,
वैदिक देव काँपते थर-थर, छूट गया था धीर।
तब षड़यन्त्र रचा आर्यों ने सौ यज्ञों का स्वांग,
राजा बलि को फांस दान में लिया त्रिलोकी मांग।
फिर कब्जा कर लिया देश पर भेज उन्हें पाताल,
जनता मारी गई मुफ्त में, हुआ देश पामाल।
यों छल से ले लिया छीन उनका सारा धनधाम,
दस्यु-दास शूद्रादिक कह जनता को किया गुलाम।
नहीं गुलामी रुची जिन्हें वे गये वनों में भाज,
कोल भील संताल गोंड वे बांके तीरन्दाज।
आर्य-विजय की लीला तुमको हरिहर गये सुनाय,
देखो तो इतिहास पुराना ऋक्संहिता उठाय।
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी