गर्द-ए-बे नियाज़ी में - अबरार अहमद

अबरार अहमदअबरार अहमद

5 min read · 12.4K reads

करो जो जी में आए
तोड़कर रख दो
है जो कुछ भी मेरे
दिल में या घर में
जिससे भी
निस्बत है कुछ मेरी
उसे कूड़े में फेंको
बारिशों में
गन्दगी के ढेर पर डालो
मुझे करना भी क्या है अब
कि अपनी ही किसी आवाज़ में गुम हूँ
ये रिश्ते भी कभी
ख़ुश रंग कपड़े थे
सजा करते थे हम पर
और इन्हें मैला भी होना था
उधड़ जाना था आख़िर को
यहाँ जो हम-दमी का वाहिमा है
अस्ल में ज़ँजीर है
जब्र-ए-मशिय्यत की, मशिय्यत की
कि कब कोई भी दिल
जा कर कभी धड़का किया है और सीने में
कि कब अकड़ी हुई गर्दन को
सजदे नर्म करते हैं
रऊनत, तिलमिलाहट है
हंसी आती है
ऐसी बे ठिकाना तमकिनत पर
रहम आता है
तो बस ये इल्तिफ़ात-ए-दाइमी
कुछ भी नहीं
माथे पे
गहराई तलक जाते
निशाँ से बढ़ कर
मदार ए वक़्त में
तन्हा ही चक्कर काटना
आख़िर निकल जाता है इंसाँ
और खो जाता है
गर्द-ए-बे नियाज़ी में
अबरार अहमद
About the poet

अबरार अहमद

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबरार अहमद

  1. गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं था - अबरार अहमद

    गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं थाये मेरा हम-सफ़र ऐसा नहीं था

    12.4K reads
  2. हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहीं - अबरार अहमद

    हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहींअब वो तहरीर है औराक़-ए-खिज़ानी में कहीं

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई है - अबरार अहमद

    हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई हैहमेशा शाद हो आबाद हो जहाँ कोई है

    12.4K reads
  4. कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती है - अबरार अहमद

    कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती हैतिरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है

    12.4K reads
  5. कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करे - अबरार अहमद

    कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करेहम कहीं हैं कि नहीं हैं कोई चर्चा न करे

    12.4K reads