ख़्वाब - नज़्म

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानीफ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

1 min read · 12.4K reads

क्या कहूँ ख़्वाब-ए-ज़िंदगी तुझ से

वो ज़माना भी क्या ज़माना था

चाहतों के किरन किरन लम्हे

जब मिरी आँख में उतरते थे

फ़ासले फ़ासले न लगते थे

क्या कहूँ ज़ब्त-ए-हाल-ए-ग़म तुझ से

आज अपना न कल ही अपना है

ये ज़माना भी क्या ज़माना है

अब ये आलम है मेरी सुब्हों का

तुझ को खो कर सराब शामों का

अक्स बन कर ठहर गई हूँ मैं

लम्हा लम्हा बिखर गई हूँ मैं

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी
About the poet

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

उपनाम : ''फ़र्रुख़'' जन्म : शोरकोट, पंजाब

View profile & all 19 Poems / Stories

More from फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

  1. तन्हा छोड़ के जाने वाले इक दिन पछताओगे

    तन्हा छोड़ के जाने वाले इक दिन पछताओगेआस का सूरज डूब रहा है लौट के घर कब आओगे

    12.4K reads
  2. वो मर्द-ए-क़लंदर है निशाँ उस का ख़ुदी है

    वो मर्द-ए-क़लंदर है निशाँ उस का ख़ुदी हैख़ुद्दार है ऐसा कि गुमाँ उस का ख़ुदी है

    12.4K reads
  3. दयार-ए-फ़िक्र-ओ-हुनर को निखारने वाला

    दयार-ए-फ़िक्र-ओ-हुनर को निखारने वालाकहाँ गया मिरी दुनिया सँवारने वाला

    12.4K reads
  4. बीते लम्हे कशीद करती हूँ

    बीते लम्हे कशीद करती हूँइस तरह जश्न-ए-ईद करती हूँ

    12.4K reads
  5. बड़ा अजनबी सा सवाल है कोई अजनबी सा जवाब दे

    बड़ा अजनबी सा सवाल है कोई अजनबी सा जवाब देतिरे बा'द शहर-ए-गुमान में है ग़ुबार कैसा जवाब दे

    12.4K reads