
0 Bookmarks 100 Reads0 Likes
गहरे हो जाते हैं
दरख़्तों के साये
चाँद जब उगता है
छन छन कर आती हैं किरणें
अहसान जताती हैं
पतझड़ की मार खाये पत्ते
नीचे सूखी घास को
सिर्फ़ तसल्ली देते हैं
अपनी निकटता से।
जब वो घास के ऊपर
अपना बिस्तर सजा लेते हैं
घास के कराहने की आवाज़
उस वक्त सुनाई देती है।
राहगीर
भारी कदमों से
चहलकदमी करते।
कुम्हलाए हुए
पीले,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments