उजाले में अँधेरा . . .'s image
NaN min

उजाले में अँधेरा . . .

ज़हीर अली सिद्दीक़ीज़हीर अली सिद्दीक़ी
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes

दिन के उजाले में
धुँध सा जो अँधेरा फैला
रोशनी का सूनापन 
या अँधेरे का पूरापन फैला।
 
यहाँ हर कोई,
उजाले की चाह में हरदम
पर क़दमों के निशां
अँधेरे की राह में हरदम।
 
कितनी अजीब दास्ताँ है
रोशनी की पैरवी करना
ख़ुद के हाथों से ही
नस्लों में अँधेरा भरना।
 
तुझे छुपाता रहा
रात के अँधेरे से हरदम
मुझे पता ना चला
मैं ख़ुद ही अँधेरे में हरदम।
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts