तू भी दुःखी है's image
NaN min

तू भी दुःखी है

ज़हीर अली सिद्दीक़ीज़हीर अली सिद्दीक़ी
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes

रूठना गर तेरी फ़ितरत
सोचता हूँ कैसी आफ़त
होती थोड़ी फिर भी राहत
गर तेरा ग़ुस्सा हो रुख़सत॥
रूठने से मैं दुःखी हूँ, मैं नहीं तू भी दुःखी है॥

हैरत-ए-अंगेज़ फ़ितरत
ज़िंदगी कर रही कसरत 
कसरत से सेहत सुधरती 
यहाँ तो सेहत बिगड़ती॥
रूठने से मैं दुःखी हूँ, मैं नहीं तू भी दुःखी है॥

रूठते ही तेरा चेहरा 
बदसूरती का विकराल सेहरा 
बदसूरती में ख़ूबसूरती का पहरा
मुखड़े पर गर शरारत का पहरा॥
रूठने से मैं दुःखी हूँ, मैं नहीं तू भी दुःखी है॥

तेरे रूठते ही बाग़वां रूठा
ए कली मेरा दिल रूठा 
दिल ए बाग़ में सिर्फ़ पतझड़ देखा
ज़िन्दगी का रंग ग़मगीन मैंने देखा॥
रूठने से मैं दुःखी हूँ, मैं नहीं तू भी दुःखी है॥

तू रूठी मानो अल्फ़ाज़ रूठे 
ज़ुबां पर मायूसी के मंज़र टूटे 
मासूमियत भरा मायूसी सफ़र
तेरे बिना बाग़ में जाऊँ किधर॥
रूठने से मैं दुःखी हूँ, मैं नहीं तू भी दुःखी है॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts