
0 Bookmarks 36 Reads0 Likes
क्रूर भले कहता कोई
कर्म प्रधान तू रहती है
सागर के गहराई में भी
ए लहर! लहर तू रहती है।
अध्यात्म की उद्गम है तू
विद्रोह की हुंकार है
चेतना की आग़ोश में
श्रेष्ठता की प्रमाण है।
चट्टानों से टकराने पर
अक्सर लोग टूट जाते हैं
क्या अदा अनोखी है तेरी!
विकराल रूप धारण करती है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments