साक्री बस स्टैंड's image
NaN min

साक्री बस स्टैंड

यास्मीन फ़रहत शाहयास्मीन फ़रहत शाह
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes

आज रुकी है ज़िंदगी दो पल
उसी बस स्टैंड पर। 
जहाँ तुम्हारे साथ की ख़्वाहिश
दिल ने किसी मासूम बच्चे की तरह की थी॥
  
वहीं तो एक फोटो शॉप भी है। 
तुम्हारे साथ एक तस्वीर लेने की इच्छा भी। 
कितनी बार अपनी मौत मरी थी॥
  
देखो ना सब कुछ तो है यहाँ
सारे मंज़र, सारी दुनिया
टूटे ख़्वाब और उलझे नैना, 
तेरे साथ गुज़रे आधे-अधूरे सपने
सब कुछ तो है लेकिन
बस इस सारे मंज़र में
एक मैं नहीं हूँ, 
इक तुम नहीं हो। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts