
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
तुम कहाँ से चले आ रहे हो
इस पथ पर पैडल मारते हुए,
तुम्हारा मटमैला कपड़ा
धूसरित शरीर
टूटी हुई साइकिल की तीलियाँ
बिस्तरबंद में लगा फावड़ा
इस जनपथ के लिए नहीं है।
बरसों से लेकर
आज भी, सुबह से शाम तक
इसको चमकाया जाता है
मॉर्निंग वॉक के लिए
साहबों के ज़रूरी टॉक के लिए
और तुम
निकल जाते हो सुबह-सुबह
बिना बत्ती और सायरन के
जो इस पथ का लायसेंस है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments