
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
यह सड़क उसकी है न मेरी है
यह सड़क सबकी है
सड़क उस गिलहरी की है
जो सड़क के बीच
जश्न में शामिल हुई है अभी
सडक उन चींटियों की है
जिन्होंने इसे बना दिया है स्थाई निवास
यह सड़क उस औरत की है
जिसे चिंता है खेत-खलिहान जाने
और घर लौट आने की
सड़क उस चाँद की है
जो चलता है
एक परिपाटी को निभाते हुए
एक छोर से दूसरे छोर तक एक साथ
सड़क कच्ची है या कि पक्की
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments