
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
ये तस्वीर बनी कैनवस पे,
अधूरी-सी कुछ, कुछ है पूरी,
रंगों ने, कुछ काले पीले धब्बों ने,
कोई कहानी-सी कही है छुपी-सी
काश,
कि साथ में स्वर भी उतर आते
इस ख़ामोश काग़ज पर
कोई धुन भी बजती कहीं गुम,
कहीं खोयी सी . . .
सिर्फ़ महसूस हो सकते
उन अहसासों की गर्मी भी
उकर पाती अगर,
मन में उमड़ते आपस में ही लड़ते—
विचारों की परछाईं है
जाने कौन से कोने में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments