
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
इस बुढ़ापे के दिवस में सांध्य बेला,
कैसे ढोऊँ, कैसे ढोऊँ मैं अकेला।
छोड़कर सब जा चुके बेकार कहकर,
काम नहीं है क्या करेगा साथ रहकर,
कह रहे हैं कैसे रक्खूँ साथ अपने यह झमेला।
सांध्य बेला कैसे ढोऊँ मैं अकेला।
हड्डियाँ कमज़ोर हैं और आँख से न सूझता,
हो चुका जर्जर बदन सब रोग हरदम घूरता,
रोग जैसे नीम हो और लग रही काया करेला।
सांध्य बेला कैसे ढोऊँ मैं अकेला।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments