
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
मैंने देखा है
सड़कों पर एक्सीडेंट से तड़पते लोगों को
भीड़ का हिस्सा बनकर,
मैंने देखा है
कचड़े से भोजन ढूँढते बच्चों को
भूख से अपरिचित बनकर,
मैंने देखा है
बेरोज़गारी की मार से त्रस्त
बड़े-बड़े डिग्रीधारियों को,
सुरक्षित सरकारी सेवक बनकर,
मैंने सुना है
महिलाओं पर पुरुषों की
कामुक टिप्पणियों को
संवेदनशून्य पुरुष बनकर,
हम देखते रहे सुनते रहे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments