
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
राणा तुमको शत-शत प्रणाम॥
थे वीर शिरोमणि त्यागी तुम,
माँ के सच्चे अनुरागी तुम
ना भटके लोभ-प्रलोभन में,
रहे स्वतंत्रता के हामी तुम
वन-वन भटके ना बने गुलाम॥
राणा तुमको....
धरती माँ के सच्चे सपूत,
थे धर्म-ध्वजा के तुम वाहक
मित्रों को शीतल शशि जैसे,
दुश्मन को अग्नि से दाहक
अरिदल में भगदड़ मच जाती,
चेतक की खींचे जब लगाम॥
राणा तुमको...
कूंचा-कूंचा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments