पैर बहुत जलने लगे . . .'s image
NaN min

पैर बहुत जलने लगे . . .

वीरेन्द्र कुमार कौशलवीरेन्द्र कुमार कौशल
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

वह भी बचपन का 
क्या अनमोल समय रहा 
जब देखते ही देखते 
एक ही साँस में 
बिना किसी 
कारण या वज़ह ही
तपती सिखर दोपहरी में
पूरी की पूरी अपनी गली
पड़ोस का मोहल्ला
बिना किसी झिझक के 
बिना जूते चप्पल के 
नाप आया करते 
लेकिन जब से 
डिग्री की समझ आई
तब से तो 
जूते चप्पल में भी 
पैर बहुत जलने लगे
पैर बहुत जलने लगे . . .

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts