
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
रवि जब धनु की राशि से मकर राशि में जाता है,
ये परिवर्तन सूर्य का ही उत्तर अयन कहलाता है।
हर्षोल्लास दसों दिशा में प्रकृति तब फैलाती है,
शुभ कार्य पुनः कर भारत मकर संक्रांति पर्व मनाता है!!
उत्तरायण हो सूर्य आज से मास छहों तक चलता है,
तिल तिल बढ़ता दिवस देख जग तिल संक्रांत भी कहता है।
नहीं पतंग उड़ाने का दिन, ना तिल खाना कारण है,
शीत में तिल का सेवन जग में परंपरा से चलता है!!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments