
0 Bookmarks 72 Reads0 Likes
जाने कैसा दौर गुज़र रहा है ये,
ख़ुदा का घर दहशत में है
जन्नत लिपटी पड़ी है नुकीली तारों में
ख़ूब चलता है ब्योपार इन दिनों नुकीली तारों का।
बर्फ़ की चादर अब तो मैली हो चली है
ख़ून के धब्बों से,
ज़ख़्मी हो गए हैं
बन्दूक की नोक पर क़दम रखती
ज़िन्दगी के तलवे भी,
चल नहीं सकती रेंगा करती है अब।
सिर्फ़ झीलें ही नहीं जमती
स्याह मौसम ने आँखों के सागर भी जमा दिए हैं
दर्
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments